spot_img
HomeUncategorizedनेपाल के राप्ती नदी में फंसे ३ लोगों को सुरक्षित बचाया गया

नेपाल के राप्ती नदी में फंसे ३ लोगों को सुरक्षित बचाया गया

रतन गुप्ता उप संपादक——–नेपाल के बाँके जिला के राप्तीसोनारी गाँवपालिका–५ गोरधुई स्थित राप्ती नदी में फंसे तीन लोगों का बचाया लिया गया है । बचाए गए लोगों में उसी गाँवपालिका –५ के निवासी ५२ वर्षीय मानसिंह धामी, ६९ वर्षीय लीलबहादुर खत्री और ५० वर्षीय ससु वली हैं । उन सभी की अवस्था सामान्य है ।उन सभी को सशस्त्र पुलिस ने बचा लिया है । ये तीनो व्यक्ति गाय चराने के लिए गए थे कि अचानक से राप्ती नदी में आए बाढ़ के कारण नदी के बीच टापु में फंस गए । जब यह जानकारी पुलिस को लगी तो सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नं. ४२ रिजर्भ शंम्शेरगंज बाँके से गोताखोर सहित की सुरक्षा फौज ने उन सभी को बचाया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!