spot_img
HomeUncategorizedनेपाल-भारत सीमा पर कनाडाई नागरिक बिना वीजा के गिरफ्तार खालिस्तानीयो का मोमेन्ट...

नेपाल-भारत सीमा पर कनाडाई नागरिक बिना वीजा के गिरफ्तार खालिस्तानीयो का मोमेन्ट नेपाल से शुरु

रतन गुप्ता उप संपादक ——पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद बीते पिछले दो सप्ताह से भारत- नेपाल सीमा पर चौकसी रखी जा रही है. नेपाल-भारत सीमा पर विदेशी नागरिकों के अवैध रूप से भारत में रहने और नेपाल के रास्ते सीमा पार करने की कोशिशों के बाद इनके पकड़े जाने का सिलसिला भी जारी है. कुछ दिनों में भारत के रक्सौल सीमा पर पहले 4 चीनी नागरिक, फ्रांसीसी नागरिक और अब शुक्रवार को कनाडा के एक व्यक्ति बिना वीजा के नेपाल के बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया है.मोतिहारी जिले के बॉर्डर पर कनाडा का स्थायी निवासी हरप्रीत सिंह है जिसके बिहार के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की बात सामने आया है. बताया जा रहा है कि उसके पिता का नाम निर्मल सिंह है जिनका अस्थायी निवास कपूरथला पंजाब बताया जा रहा है. वह बिना वीजा के साथ भारत-नेपाल बॉर्डर के रक्सौल के पास घूम रहा था. इसी दौरान एसएसबी(SSB) ने उसको गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह चोरी छुपे इंडिया में बिना वीजा के रुका हुआ था. इसके बाद एसएसबी ने जब उसकी जांच शुरू की तो उसका वीजा अवैध पाया गया.एसएसबी ने हरैया थाने को कनाडाई नागरिक को पकडकर सौंप दिया है. हरैया थाना पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है कि आखिर यह कनाडाई निवासी हरप्रीत सिंह किस मकसद से भारत आया था? आखिर वह नेपाल भारत सीमा के पास क्या कर रहा था? बता दें कि हाल में ही 10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी बलबीर सिंह उर्फ कश्मीर सिंह डिड्डल को मोतिहारी से गिरफ्तार किया गया था. वह यहां कई तरह के छद्म वेश बनाकर रहता था.सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि बलबीर सिंह मोतिहारी में काफी दिनों से छुपकर मोतीझील इलाके में रह रहा था.बता दें कि खलिस्तानी आतंकी के नाम लगभग आधा दर्जन बैंक अकाउंट का पता लगा है.इसके साथ ही अमेरिका सहित अन्य जगहों से करोड़ों की फंडिंग के भी सबूत मिलने मिले हैं.खालिस्तानी आतंकी पकड़े जाने के बाद NIA, RAW और आईबी बीते 48 घंटे से खालिस्तानी आतंकी से पूछताछ कर रही है.जांच एजेंसियां इन सवालों का जवाब तलाश रही हैं कि आखिर खालिस्तानी आतंकी बलबीर सिंह का मोतिहारी कनेक्शन क्या है? मोतिहारी में वह किन के इशारे पर काम करता था? आखिर भारत-नेपाल सीमा उसका सेफ जोन कैसे था? मोतिहारी पुलिस भी यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर आतंकी का मोतिहारी कनेक्शन क्या है और किसके इशारे पर वह काम करता था? आखिर मोतिहारी में उसको किसने पनाह दिया था? मोतीझील इलाके को उन्होंने उसने सेफ जोन बनाया था तो वैसे स्थिति में आगे उसकी क्या गतिविधि थी?

रतन गुप्ता उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!