spot_img
HomeUncategorizedपिस्तौल और खुकुरी के साथ भारतीय गिरफ्तार

पिस्तौल और खुकुरी के साथ भारतीय गिरफ्तार

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
21/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – पुलिस ने झापा जिला से एक भारतीय को जिंदा पिस्तौल, एक मैगजीन, पांच गोलियां और दो खुकुरी के साथ गिरफ्तार किया है।

गोपनीय सूचना के आधार पर मेचीनगर नगर पालिका-6 के कांकरभिट्टा बस पार्क और कांकरभिट्टा जिला पुलिस कार्यालय से तैनात पुलिस टीम ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी, दुर्गानगर, भारत निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश कुमार पाठक को गिरफ्तार किया। यह जानकारी झापा जिला पुलिस कार्यालय ने दी।

पुलिस ने बताया कि रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी 70जी 3232 वाली कार की तलाशी के दौरान चालक की सीट के नीचे हथियार छिपाए हुए मिले। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि उसे कांकरभिट्टा, आईपीआर में हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!