रतन गुप्ता उप संपादक ——-राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने के अंदर वकीलों ने जमकर हंमागा किया। उनका आरोप था कि एक पुलिस वाले ने वकील की पिटाई की है। विभूतिखंड थाने में शुक्रवार रात पुलिस और वकीलों के बीच पहले जमकर कहासुनी हुई और फिर सैकड़ो की संख्या में वकीलों ने थाने में जमकर हगांमा और नारेबाजी की। इस दौरान कई बार उनकी पुलिस वालों से नोकझोंक हुई।जानकीपुरम के रहने वाले अधिवक्ता सौरभ कुमार वर्मा के मुताबिक, उनके तीन जाने वाले अधिवक्त मारपीट के मामले में विभूतिखंड थाने आए थे। आरोप है की थाने पर पुलिस तीनो वकीलों को पकड़ लिया। खबर पाकर सौरभ उनकी पैरवी में थाने पहुच गए। उनका आरोप है कि थाने में पुलिस वालों ने उनका पकड़ लिया और बेहरमी से पीटा। अधिवक्ता के साथ मारपीट की खबर पाकर सैकड़ो संख्या में अधिवक्त पहुच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नाराज वकीलों ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने के अंदर कई बार पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई। रात करीब 9.30 बजे नाराज वकीलों ने आईजीपी चौराहे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। फिलहाल वकीलों का प्रदर्शन जारी है। वो लोग पीड़ित अधिवक्ता के न्याय दिलाने की मांग कर रहे है। अभी इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।नौ पुलिस वालों पर एफआईआरकई घंटे चले हंगामे के बाद नौ पुलिस वाले के अलावा कुछ अज्ञात पुलिस वालों पर एफआईआर दर्ज की गई। यह हंगामा देर रात तक चलता रहा। एफआईआर होने के बाद वकील शांत हुए।
पुलिस वाले ने वकील को पीटा, वकीलों के हंगामे के बाद नौ पुलिसकमियों पर केस दर्ज; थाने में भारी हंगामा
RELATED ARTICLES



