spot_img
HomeUncategorizedप्रभाकर गुप्ता बने उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष

प्रभाकर गुप्ता बने उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से प्रभाकर गुप्ता को चुना गया। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल एवं संदीप जैन ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि पूर्व में जिला महामंत्री के पद पर कुशलता से कार्य कर रहे प्रभाकर गुप्ता को संगठन के कार्यों की क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल एवं संदीप जैन ने कहा कि प्रभाकर गुप्ता जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं अच्छी छवि के व्यक्ति हैं जो मंडल को निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। जिला वरिष्ठ महामंत्री संदीप शुक्ला एवं नगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने नए अध्यक्ष को सभी को साथ लेकर चलने एवं व्यापारियों की किसी भी समस्या पर तुरंत निर्णय लेने की सलाह दी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, महिला टीम से जिला संरक्षक गीता सिंह, जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा, जिला युवा अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी एवं नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रायनी,, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव , नगर कोषाध्यक्ष शकील अहमद, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, चंद्रिका शर्मा एवं आशीष जैन तथा बी के रावत, अफसर अली, रितेश रस्तोगी, रामकिशोर प्रजापति व मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!