spot_img
HomeUncategorizedफ़ाइलेरिया उन्मूलन में पीएसपी की भूमिका अहम: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

फ़ाइलेरिया उन्मूलन में पीएसपी की भूमिका अहम: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

सन्दीप मिश्रा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में पीएसपी की हुई समीक्षा बैठक

अमेठी, 11 जून 2025
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) सदस्यों की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फुरसतगंज, जामो, मुसाफिर खाना व तिलोई ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी(सीएचओ) के नेतृत्व में पीएसपी गठन के बाद हुए कार्यों व उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीएसपी सदस्यों को म्बोधित करते हुए कहा कि सभी पीएसपी सदस्यों की फ़ाइलेरिया उन्मूलन में अहम भूमिका है। सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से फाइलेरिया सहित अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करना सराहनीय कार्य है। पीएसपी के माध्यम से अब फाइलेरिया मरीजों को घर के पास ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर रोग प्रबंधन की जानकारी मिल रही है। साथ ही फाइलेरिया सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए गांव के लोग जागरूक हो रहे हैं।
सीएमओ ने उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने अपने क्षेत्र के 70 साल से अधिक आयुवर्ग के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें |
इस अवसर पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राम प्रसाद ने पीएसपी सदस्यों से फाइलेरिया बीमारी से बचाव, लक्षण पर चर्चा की । उन्होंने सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि पीएसपी सदस्यों के सहयोग से संभावित फाइलेरिया रोगियों व समुदाय में छिपे हुए हाईड्रोसील मरीजों की खोज कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सूचीबद्ध करें |

अधीक्षक मुसाफिरखाना डॉक्टर आलोक मिश्रा ने रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता उपचार (एमएमडीपी), सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया ।
कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी फुरसतगंज, डॉ अभिषेक शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी जामो डॉ. शैलेश गुप्ता,उप जिला मलेरिया अधिकारी सुशील कुमार व सीएमओ कार्यालय के अधिकारी, सीएचओ, सीफार के जिले के प्रतिनिधि सहित पीएसपी सदस्य- ग्राम प्रधान, आशा, आँगनबाड़ी, फाइलेरिया मरीज अन्य लोग मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!