spot_img
HomeUncategorizedबच्चों को दुलार, सेहत की चिंता के साथ लाभार्थियों को राज्यपाल ने...

बच्चों को दुलार, सेहत की चिंता के साथ लाभार्थियों को राज्यपाल ने दी सौगात

रतन गुप्ता उप संपादक ——–महराजगंज कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद राज्यपाल ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने के उद्देश्य से प्री-स्कूल किट का वितरण किया।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सोमवार को जनपद में आगमन हुआ। पुलिस लाइन परिसर में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वह मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद राज्यपाल ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने के उद्देश्य से प्री-स्कूल किट का वितरण किया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, भूमि पट्टा, आंगनबाड़ी किट और पोषण पोटली वितरित की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल , पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे

रतन गुप्ता उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!