spot_img
HomeUncategorizedबड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

अवधेश पांडेय (उप संपादक) “क्राइम मुखबिर” गोरखपुर

गोरखपुर – बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर बरगदवा स्थित श्री श्री 108 झपाली हनुमान गढ़ी मंदिर पर जेष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे का आयोजन जीo एसo केo एवं वंश एसोसिएट के तत्वाधान में विनय कुमार श्रीवास्तव एवं ईo करुणेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु आयोजन के सदस्यगण में अवधेश पांडेय राजन श्रीवास्तव, राजबली विश्वकर्मा, विजय शंकर श्रीवास्तव, ओoपीo श्रीवास्तव, विनोद सिंह यादव,सहित अन्य लोगों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!