spot_img
HomeUncategorizedबम की अफवाह के बाद एयर इंडिया के विमान की थाईलैंड में...

बम की अफवाह के बाद एयर इंडिया के विमान की थाईलैंड में आपातकालीन लैंडिंग

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
13/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – एयर इंडिया के एक विमान की थाईलैंड में आपातकालीन लैंडिंग हुई।

बम की अफवाह के बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट AI 379 में 156 यात्री सवार थे।

इससे पहले आज सुबह लंदन जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद मुंबई लौट आया था।

भारतीय सुत्र के अनुसार, आज सुबह 5:39 बजे उड़ान भरने वाला विमान मुंबई वापस लौटा और उतर गया।

एयर इंडिया ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण विमानों को अपना हवाई मार्ग बदलना पड़ा और कुछ को वापस लौटना पड़ा।

भारत के अहमदाबाद से ब्रिटेन के लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान गुरुवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!