spot_img
HomeUncategorizedबरामा में करंट लगने से हाथी की मौत

बरामा में करंट लगने से हाथी की मौत

नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
22/09/2024

काठमाण्डौ,नेपाल – बारा जिला के कोल्हवी नगर पालिका-2 भलुवाहीखोर के राष्ट्रीय वन क्षेत्र के पास शनिवार की रात करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गयी ।

वन प्रमंडल कार्यालय, सिमरा के प्रमुख डीएफओ राजीव कुमार झा ने बताया कि जंगल से सटे रमेश जीसी के धान के खेत के चारों ओर लगे लोहे के तार में करंट प्रवाहित होने से 17 से 20 वर्ष के एक नर हाथी की मौत हो गयी ।

झा ने कहा कि परसा नेशनल पार्क के पशु चिकित्सकों की एक टीम पोस्टमार्टम के बाद हाथी को जंगल में दफनाने की तैयारी कर रही है ।
डिवीजन चीफ झा ने कहा, ”घटना की जांच की जा रही है, बिजली लगाने वाले जमीन मालिक से पूछताछ की जा रही है.”।

उन्होंने कहा कि हाथी की मौत धान चरने के दौरान बिजली की चपेट में आने से हुई ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!