spot_img
HomeUncategorizedबुटवल में भारी मात्रा में नशीली दवाओ की खेप बरामद, दो युवक...

बुटवल में भारी मात्रा में नशीली दवाओ की खेप बरामद, दो युवक गिरफ्तार

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
01/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – बुटवल उप-महानगरपालिका वार्ड नं. १० स्थित राजमार्ग चौराहे के पास नशीली दवाओं की अवैध कारोबार की गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को भारी मात्रा में (नशीली दवाएं) सहित गिरफ्तार किया है।

(नशीली दवाएं) लागु औषध नियन्त्रण ब्युरो शाखा कार्यालय भैरहवा, इलाका प्रहरी कार्यालय बुटवल और वडा प्रहरी कार्यालय बुटवल रुपन्देही से भेजी गई संयुक्त पुलिस टीम ने छानबीन के दौरान पोखरा महानगरपालिका वार्ड नं. ३१ निवासी ३२ वर्षीय सागर नेपाली और स्याङजा जिले के पुतलीबजार नगरपालिका वार्ड नं. ९ निवासी २३ वर्षीय सुजित नेपाली को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे गाड़ी संख्या ग १६ प ५२४६ स्कूटर की डिक्की की तलाशी ली, जिसमें से Buprenorphine (ब्रुफीन) (2ML) के ५० एम्पुल, Phenergan के ५० एम्पुल तथा Diazepam के ५० एम्पुल बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवकों को रुपन्देही जिला अदालत में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस को आगे की जांच के लिए (रिमांड) मिला है।

वर्तमान में इलाका प्रहरी कार्यालय बुटवल, रुपन्देही द्वारा आवश्यक जांच प्रक्रिया जारी है। जिला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। नशीले दवा की खेप कहा से लायी गयी इसकी जांच पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!