


महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सभा अन्ध्या मे मन्दिर प्राँगण में शक्ति वाटिका आस्था एवम हरियाली कार्यक्रम के अन्तर्गत बाकी रेन्ज गोरखपुर प्रभाग द्वारा बृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता व भावी विधायक प्रत्यासी प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने फलदार एवम छाया दार 20 पौधे रोपित कर शक्ति वाटिका आस्था एवम हरियाली की स्थापना की
आपको बताते चले कि मन्दिर प्राँगण के शक्ति वाटिका में प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के साथ उपस्थित सभी लोगो ने एक एक पौधा लगाया और उस पौधे का जिम्मेदारी लिया
प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंसा के अनुरूप पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों के पास आस्था शक्ति वाटिका आस्था एवम हरियाली की स्थापना की यह अभियान 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलाया जाएगा वन विभाग की टीम की सराहना करते हुए निर्भय सिंह ने कहा कि वन विभाग द्वारा आयोजित बहुत ही सुन्दर कार्यक्रम हैं वृक्षो से ही खुशहाल जीवन की कल्पना की जा सकती हैं इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रजापति अर्जुन सिंह रेन्जर बाकी जगदम्बा पाठक फोरेस्टर मनीष तिवारी ग्राम प्रधान संजय कन्नौजिया नरसिंह दिलीप जायसवाल सोनू सिंह जय सिंह अजित त्रिपाठी सिद्धान्त उदयभान सिंह अल्प संख्यक मोर्चा नेता सलाउद्दीन खान उमर खान बलराम उपाध्याय मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्ताव सहित तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे



