spot_img
HomeUncategorizedब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा,

ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा,

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को मय आला कत्ल के किया गिरफ्तार। मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव का था जहां 3 जून को तेज बहादुर की ट्यूबवेल पर फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से पूरे जिले में हड़कंप मच गया, था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के ही मृतक के दूर के रिश्तेदार राम मनोहर को पूछताछ के लिए उठाया पुलिस के द्वारा थोड़ी कड़ाई से पूछताछ करने पर राम मनोहर ने जो कहानी बताई उसे पुलिस वालों के होश उड़ गए राम मनोहर ने बताया कि 18 अप्रैल 2025 को उसकी बेटी की शादी थी लेकिन मृतक तेज बहादुर ने बेटी के ससुराल वालों को जहर खाने की झूठी सूचना लेकर शादी तुड़वाने की कोशिश की थी । लेकिन किसी तरह मान मनौवल के बाद बेटी की शादी संपन्न हो गई थी। तभी से मैंने तेज बहादुर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी अपनी योजना के तहत 3 जून को वह तेज बहादुर के ट्यूबवेल पर पहुंचा वह पिपरमेंट की टंकी की सफाई कर रहा था मैंने ट्यूबवेल की कोठरी में रखे फावड़े को निकाल कर पीछे से तेज बहादुर की गर्दन पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई इसके बाद मैं घटना स्थल से फरार हो गया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी राम मनोहर के पास से हत्या में प्रयुक्त फावड़े को बरामद करके न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!