महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में डीजी शक्ति मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत आज अपने विद्यालय “सरदार बल्लभ भाई पटेल पी०जी० कालेज” में भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और छात्र छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन विरतरण किया। जिसमें कुल 337 स्मार्ट फोन वितरण हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ० रामदरस मिश्रा, भाजपा नेता अशोक यादव, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव के साथ तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे






