spot_img
HomeUncategorizedभारतीय कांग्रेस ने मोदी को चेताया: नेपाल चीन के करीब जा रहा...

भारतीय कांग्रेस ने मोदी को चेताया: नेपाल चीन के करीब जा रहा है

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
04/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने नेपाल-चीन संबंधों को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि नेपाल चीन के करीब जा रहा है।

नेता खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘नेपाल में जो भारत विरोधी भावना आज दिख रही है, वह 10 साल पहले नहीं थी। जब नेपाल में इतना बड़ा भूकंप आया था, तब भारत ने काफी मदद की थी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन आज नेपाल चीन के करीब आ गया है। अगर यह आत्मसमर्पण की नीति नहीं है, तो और क्या है?’

मोदी के नेतृत्व वाली संघीय सरकार पर कटाक्ष करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, ‘चीन पाकिस्तान और अन्य देशों के साथ मिलकर जो कॉरिडोर (मार्ग) बना रहा है, उसके खिलाफ आप क्या कर पाए हैं? अगर आप आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) का कर्ज रोक पाए हैं, तो मुझे बताएं।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!