नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
15/05/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय नंबर प्लेट की गाड़ी की जांच को लेकर हुए विवाद के दौरान ट्रैफिक पुलिस नागढुंगा के पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) जीतेंद्र साह द्वारा पुलिस के सहायक हवलदार मदन खड्का की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।
थानकोट पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक जाम के दौरान एक भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ी नागढुंगा होते हुए काठमाण्डौ में प्रवेश कर रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी दौरान निरीक्षक साह ने हवलदार खड्का को मारा।
एक पुलिसकर्मी के अनुसार, भारतीय नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की जांच को लेकर कुछ दिन पहले भी ट्रैफिक पुलिस और जांच में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ था।
वह पुलिसकर्मी कहते हैं, “भारतीय नंबर प्लेट की गाड़ी आई थी। ट्रैफिक जाम भी था। उसी समय जब गाड़ी न रोकने के लिए कहा गया लेकिन फिर भी रोकी गई, तो निरीक्षक साह ने मारपीट कर दी।”
जिला पुलिस परिसर काठमाण्डौ के एसपी अपील बोहरा ने बताया कि घटना की जांच के लिए थानकोट पुलिस वृत्त की डीएसपी एलिजा गिरी को निर्देश दिया जा चुका है।
मारपीट के शिकार हवलदार खड्का नागढुंगा पुलिस चौकी में कार्यरत हैं, जबकि निरीक्षक साह ट्रैफिक पुलिस नागढुंगा के प्रमुख हैं।
भारतीय नंबर प्लेट की गाड़ी रोके जाने को लेकर हुए विवाद में हवलदार खड्का की पिटाई
RELATED ARTICLES



