spot_img
HomeUncategorizedभारत के पूर्वी राज्य में बाढ़ से 34 लोगों की मौत

भारत के पूर्वी राज्य में बाढ़ से 34 लोगों की मौत

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
03/06/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ की स्थिति और खराब होती जा रही है। समाचार एजेंसी के अनुसार, बाढ़ में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में हजारों पर्यटक फंसे हुए हैं। मेघालय में लोगों को निकालने के लिए सेना की बचाव टीमें सक्रिय हैं। बताया जाता है कि इलाके में 500 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

मणिपुर फायर सर्विस, असम राइफल्स, एसडीआरएफ और एएनडीआरएफ बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं।

सुत्रो के अनुसार, मणिपुर में बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यहां बाढ़ से 10,000 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गई हैं।

मंगलवार को, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के नेतृत्व से बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों को हर संभव बचाव, राहत और सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी के अनुसार, मोदी ने असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों हेमंत बिस्वा सरमा और प्रेम सिंह तमांग तथा मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बाढ़ और भूस्खलन के प्रभाव के बारे में जानकारी लेते हुए यह अनुरोध किया। मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!