
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
09/06/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 6 हजार 133 तक पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटे में 378 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी तरह पिछले 24 घंटे में 753 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा सक्रिय संक्रमित केरल में हैं।
केरल में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1 हजार 950 तक पहुंच गई है।
इसी तरह गुजरात में 822, पश्चिम बंगाल में 693 और दिल्ली में 686 सक्रिय संक्रमित लोग हैं।
1 जनवरी 2025 से अब तक भारत में कोरोना से 65 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, उनका कहना है कि भारत में कोरोना संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है।
मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. प्रकाश बुधाथोकी ने बताया कि भारत में संक्रमण के हालिया प्रसार और कुछ मौतों के मद्देनजर दो सप्ताह से तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि भारत से जुड़ी 17 जमीनी सीमाओं और तीन हवाई सीमाओं के साथ ही वहां स्वास्थ्य डेस्क पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।



