spot_img
HomeUncategorizedभुन्दल ज्वैलर्स परिवार की विवाहिता की संदिग्ध मौत,दहेज हत्या का मामला

भुन्दल ज्वैलर्स परिवार की विवाहिता की संदिग्ध मौत,दहेज हत्या का मामला

संदीप मिश्रा रायबरेली — शहर कोतवाली में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जिसको लेकर मृतक महिला के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आपको बता दे कि आज दिनांक 22 मई 2025 दिन गुरुवार को समय करीब 11:00 रायबरेली जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन चौराहे के समीप स्थित भुन्दल हाउस में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली नगर पुलिस टीम ने सबको कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां जिला अस्पताल के डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित करते हुए अस्पताल के मर्करी वार्ड में रखवा दिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है मृतका के परिजन रामकुमार सोनी निवासी पुरे मिठाई नगर पंचायत हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मानसी की शादी 2 वर्ष पहले शिवम पुत्र संजय के साथ किया था अपनी क्षमता के अनुसार जो दान दहेज था देकर विदा किया था उसके बाद भी बेटी के ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। और दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को जान से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है पीड़ितों ने कहा है कि इस मामले की गहनता से जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कपिल सिंह ने बताया है कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा, मृतक विवाहिता के परिजनों द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसकी जांच पड़ताल की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!