spot_img
HomeUncategorizedभूस्खलन के बाद पाल्पा बुटवल मार्ग बंद हो गया

भूस्खलन के बाद पाल्पा बुटवल मार्ग बंद हो गया

नेपाल से जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
24/08/2024

काठमाण्डौ,नेपाल – शनिवार दोपहर को सूखा भूस्खलन होने के बाद सिद्धार्थ राजमार्ग का पाल्पा-बुटवल खंड अवरुद्ध हो गया है।

पाल्पा जिला के टीनाउ ग्रामीण नगर पालिका-3 के ऊपरी सिद्धबाबा क्षेत्र में गिरे सूखे भूस्खलन के कारण पाल्पा-बुटवल मार्ग अवरुद्ध हो गया।

जिला यातायात पुलिस कार्यालय पाल्पा के कांस्टेबल नवीन भंडारी ने बताया कि बड़े पत्थरों से भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है ।

भंडारी ने कहा कि हालांकि सिद्धबाबा सुरंग मार्ग की दो मशीनें भूस्खलन को हटाने में लग गई हैं, लेकिन पत्थरों के साथ भूस्खलन बहुत बड़ा होने के कारण सड़क को चालू करने में चार से पांच घंटे लगेंगे।

सड़क जाम होने से दोनों तरफ की गाड़ियां सड़क पर रुक गईं है ।

पुलिस ने कहा कि अब भी छोटे-छोटे पत्थर गिर रहे हैं, इसलिए भूस्खलन से बचने में दिक्कत हो सकती है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!