spot_img
HomeUncategorizedमंडलीय उप निदेशक (पंचायत) ने बडहलगंज ब्लॉक का किया दौरा

मंडलीय उप निदेशक (पंचायत) ने बडहलगंज ब्लॉक का किया दौरा

310 मीटर सी०सी० रोड समेत पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण

अवधेश पांडेय (उप संपादक) “क्राइम मुखबिर” गोरखपुर

गोरखपुर – मंडलीय उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने मंगलवार को बडहलगंज ब्लॉक के बुढनपुरा गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित 310 मीटर आर०सी० सी सड़क का उद्घाटन किया। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत नवीनीकृत पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण भी किया।
मंडलीय उप निदेशक पंचायत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं जिसका लोग लाभ भी उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!