spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज में बोले अधिवक्ता, संशोधन बिल जनता को न्याय से वंचित करेगा

महराजगंज में बोले अधिवक्ता, संशोधन बिल जनता को न्याय से वंचित करेगा

रतन गुप्ता उप संपादक —– महराजगंज में अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में अधिवक्ताओं की आमसभा हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह विधेयक न्यायपालिका की निष्पक्षता को प्रभावित करेगा। उन्होंने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की…महराजगंज, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में सोमवार को अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में आमसभा की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसका वादकारियों व पीड़ितों पर दुष्परिणाम पड़ेगा। अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी व महामंत्री अनूप सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार न्यायपालिका की निष्पक्षता व स्वतंत्रता को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता काफी समय से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे थे। परंतु सरकार अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 के माध्यम से न्याय व न्यायपालिका के मूल भावना के विरुद्ध काम करने लगी है। महामंत्री अनूप सिंह ने कहा कि इस संशोधन विधेयक के माध्यम से सरकार जनता को न्याय पाने में बाधक बन रही है। अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 वादकारियों व पीड़ितों के हित में तत्काल वापस होना चाहिए तथा एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करना चाहिए।बैठक में उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, गिरिजेश मिश्रा, संयुक्त मंत्री उमेश तिवारी, आफताब अंसारी, अजय चौधरी सहित, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष इंद्रासन सिंह, जितेंद्र सिंह, सुशील श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री दिनेश गुप्ता, सत्य प्रकाश सिंह, राम राज चौधरी, प्रद्युम्न पटेल, अभिजीत सिंह, राम किशोर पटेल, कौशल किशोर पाण्डेय, फैजान, वशिष्ठ मिश्रा, संतोष पटेल, आलोक मिश्रा, रमाशंकर कन्नौजिया, अरुण सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, मंजेश पटेल, वसीम अकरम, धनंजय पटेल, अवनीश पटेल, रंजीत गुप्ता, देवेन्द्र निगम, ब्रजभूषण तिवारी सज्जन, कैलाश अग्निहोत्री, राजेश्वर तिवारी, प्रदीप पासवान, राकेश पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

रिपोर्टर रतन गुप्ता उप संपादक

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!