रतन गुप्ता उप संपादक———–महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर अपने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। बालक की मौत हो गई, जबकि मां और दो बेटियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसौना निवासी शिवशंकर की पत्नी संध्या देवी (38) की सोमवार को दिन में पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद संध्या अपनी 12 वर्षीय बेटी निशा, 10 वर्षीय बेटी मनीषा व 07 वर्षीय बेटे आदित्य के साथ घर से दूर जाकर सोनपिपरी गांव के सिवान में जहरीला पदार्थ खा लिया।महिला के साथ बच्चों को अचेतावस्था में गांव के किसी व्यक्ति ने देख कर शोर मचाया। उसके बाद काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पर बेटे आदित्य की मौत हो चुकी थी। महिला के साथ दोनों लड़कियों की हालत नाजुक बनी हुई थी।चिकित्सकों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर रेफर कर दिया। सीएचसी में भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर तीनों का इलाज चल रहा है।प्रभारी थानाध्यक्ष कोल्हुई संजय सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला ने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
महराजगंज में महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ, बेटे की मौत
RELATED ARTICLES



