spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज में 5 दिन से लापता 11 साल के मासूम की हत्या,...

महराजगंज में 5 दिन से लापता 11 साल के मासूम की हत्या, लोगों ने जाम लगाकर की हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

रतन गुप्ता वरिष्ट संपादक—– उत्तर प्रदेश के महराजगंज में पांच दिन से लापता 11 साल के मासूम हिमांशु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हिमांशु का शव एक तालाब से मिला। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने चैराहे पर जाम लगा दिया.महराजगंज. उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली इलाके के दुबौली गांव में देर रात एक 11 वर्षीय बच्चे का निर्मम हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ. बच्चा पिछले पांच दिन से लापता था. आज सुबह परिजनों ने उद्योग चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों के साथ जाम लगाकर बुलडोजर कार्यवाही और एनकाउंटर की मांग की. जाम के चलते करीब पांच थानों की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.महराजगंज सदर कोतवाली के ची उ र हा वार्ड के रहने वाले इस मासूम का नाम हिमांशु था, जो 11 साल का था और कक्षा पांच का विद्यार्थी था. बदमाशों ने पहले उसका अपहरण किया और फिर चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. शव को करीब आठ किमी दूर दुबौली गांव के पोखरे में फेंक दिया गया. परिजन पहले ही दिन से आरोप लगा रहे थे कि उसके साथ कोई हादसा हुआ है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. बीती रात उसका शव मिला, तब जाकर अपहरण और हत्या की कहानी सामने आई. निर्मम हत्या से परिजन बेसुध हैं. पीड़ित की मां ने बुलडोजर और खून के बदले खून की मांग की है.*पुलिस ने साधी चुप्पी*फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रयासरत है. तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल गया था और उस मामले में गवाही न देने के कारण वह बेहद नाराज था. इसी नाराजगी की वजह से उसने इस मासूम की हत्या की. फिलहाल पुलिस का बयान सामने आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!