spot_img
HomeUncategorizedमहराजगंज मे युवती का अपहरण…धर्म परिवर्तन की कोशिश, शादी का बनाया दबाव-...

महराजगंज मे युवती का अपहरण…धर्म परिवर्तन की कोशिश, शादी का बनाया दबाव- तीन पर केस दर्ज

रतन गुप्ता वरिष्ठ संपादक——-युवती का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का केस तीनों आरोपियों पर दर्ज नहीं किया बल्कि केवल शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया। जेल से छूटकर आरोपी 2 अक्तूबर को युवती के घर पहुंचे और उसे जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है जल्द ही वे उससे शादी करेंगे।महराजगंज में युवती का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, मारपीट आदि गंभीर मामलों में पुलिस ने सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव के तीन युवकों शफीक (25), एशानुल (22) और अजय (20) के खिलाफ केस दर्ज किया है।21 वर्षीय पीड़ित युवती की मां ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आठ अक्तूबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।मामले के अनुसार, पिपरा कल्याण गांव के शफीक (25), एशानुल (22) और अजय (20) 21 सितंबर 2025 को क्षेत्र के ही एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। तीनों ने उसपर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया और जबरन शादी की कोशिश की। इसके लिए वे उसे एक मौलवी के पास भी ले गए लेकिन युवती की मां की तहरीर पर जांच कर रही पुलिस के समय पर पहुंच जाने से वे इसमें कामयाब नहीं हुए।युवती का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का केस तीनों आरोपियों पर दर्ज नहीं किया बल्कि केवल शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया।जेल से छूटकर आरोपी 2 अक्तूबर को युवती के घर पहुंचे और उसे जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है जल्द ही वे उससे शादी करेंगे। विरोध करने पर एशानुल ने दौड़ाकर मां-बेटी को पीटा। शोर सुनकर पड़ोसी जुटे और बीच-बचाव किया।युवती की मां का आरोप है कि आरोपी दबंग हैं और आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और दुराचार की कोशिश करते हैं। आरोपियों से उनके परिवार की जान को खतरा है। घटना की थाने में शिकायत की गई लेकिन पुरानी घटना बताकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर परिवार ने कोर्ट की शरण ली। 14 नवंबर को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों पर केस दर्ज किया। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है की मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!