
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में महिलाओं उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दो के बारे में अधिकारियों से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने जन सुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, वैवाहिक समस्या, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा व रोजगार आदि संबंधी शिकायत सुनी। इस दौरान सलोन तहसील में तैनात लेखपाल और डलमऊ थाना क्षेत्र के डगरी चक मलिक भीटी गांव निवासी पंकज वर्मा की पत्नी विजय लक्ष्मी भी अपनी शिकायत लेकर पहुंची। उसने कहा कि थाने और तहसील से उसे न्याय नहीं मिल रहा है। उसके लेखपाल पति उसे लगातार दो बार पीट चुके है। उसकी तहरीर बदलकर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर रही है और उसने मामले की जांच होने तक लेखपाल को निलंबित किए जाने की मांग थी एसडीएम से की थी आयोग की सदस्य को विजयलक्ष्मी ने यह भी बताया कि एसडीएम ने उसे पागल बात कर फोन काट दिया। जिसकी रिकॉर्डिंग भी उसके पास है । इस दौरान आयोग सदस्य
ने महिला थाना अध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा को निर्देश दिये कि सभी पीड़ित महिलाओ के प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिलाओ को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सीओ सिटी अमित सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी महिमा, डा रोमा परवीन , सरिता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



