spot_img
HomeUncategorizedमुंबई में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान बाल-बाल बचा

मुंबई में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान बाल-बाल बचा

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/07/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का एक विमान सोमवार सुबह लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। हालाँकि, किसी बड़े हादसे की खबर नहीं है।

यह घटना सोमवार सुबह भारतीय समयानुसार लगभग 9:30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच हुई।

एयर इंडिया के अनुसार, AI 2744 विमान लैंडिंग के बाद रनवे से भटक गया, लेकिन गेट तक सुरक्षित पहुँच गया और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। कोई भी घायल नहीं हुआ।

इस बीच, कुछ सूत्रों ने बताया है कि लैंडिंग के दौरान विमान के तीन टायर फट गए और सुत्रो के अनुसार, इंजन के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। विमान को फिलहाल जाँच के लिए रोक दिया गया है।

हवाई अड्डे के अनुसार, घटना के तुरंत बाद एक आपातकालीन टीम को सक्रिय कर दिया गया। रनवे 09/27 को मामूली क्षति हुई है और संचालन जारी रखने के लिए सहायक रनवे 14/32 का उपयोग किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, विमान रनवे से फिसलकर कीचड़ भरे इलाके में पहुँच गया, लेकिन अपनी तेज़ गति के कारण फँसा नहीं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारी घटना की आगे की जाँच के लिए मौके पर पहुँच गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!