

निरीक्षण के दौरान दर्जनों कर्मचारी मिले अनुपस्थित
अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन बाधित करने का सख्त आदेश
गोरखपुर – मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर ने विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान लगभग दर्जनों कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देश दिया कि समय से ऑफिस ना आने वालों को अनुपस्थित किया जाए और उन पर कार्रवाई करते हुए 1 दिन का वेतन बाधित किया जाए। वाचन निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की उन्होंने कहा कि समय से वह शासनादेश के अनुसार निस्तारण किया जाए तथा किसी भी दशा में निस्तारण हेतु अविलंब ना किया जाए इस संबंध में कुछ शिकायतकर्ताओं से उन्होंने अपने सामने फोन पर बात कर फीडबैक ली।
वाचन निरीक्षण की भनक लगते ही कई विभागों में उपस्थिति पंजिका को दुरुस्त किया जाने लगा तथा जिस कर्मचारी की लेट से आने की आदत थी वह अपने ही समय पर ऑफिस पहुंचे तो उनके ऊपर जांच की आंच आ गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायती राज विभाग कार्यालय में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत व जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायत के संबंध में जानकारी ली कई दिनों से लंबित मामले की जानकारी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में मामले को निस्तारित करने का सख्त निर्देश दिया तथा भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी दी।
इन विभागों का हुआ औचक निरीक्षण –
जिला विकास अधिकारी कार्यालय, परियोजना निदेशक डीआरडीए कार्यालय, मनरेगा कार्यालय,जिला कृषि अधिकारी कार्यालय,जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय,जिला पिछड़ा वर्ग विभाग,समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय व जिला पूर्ति विभाग सहित अन्य कई कार्यालय का औचक निरीक्षण हुआ।



