
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
14/05/2025
काठमाण्डौ,नेपाल — पाकिस्तान ने मंगलवार देर रात इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को पर्सोना नन ग्राटा (अवांछित व्यक्ति) घोषित कर भारत के खिलाफ बदला लिया है। इससे पहले मंगलवार को ही भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी को अस्वीकार्य व्यक्ति घोषित किया था।
भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उस अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया
था। इसके जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को अस्वीकार्य व्यक्ति घोषित किया है और उन्हें भी 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इस कदर बढ़ा कि यह सैन्य संघर्ष में बदल गया था। 7 मई को शुरू हुआ यह सैन्य संघर्ष 10 मई की शाम को युद्धविराम की घोषणा के बाद ही रुका।



