spot_img
HomeUncategorizedरमजान : इफ्तार और सेहरी के लिए नवाब फारुक अशरफ रोजेदारों में...

रमजान : इफ्तार और सेहरी के लिए नवाब फारुक अशरफ रोजेदारों में बांट रहे हैं खाद्य सामग्रियां

अवधेश पांडेय उप संपादक —–गोरखपुर। समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नवाब फारूक अशरफ ने रमजान के 14वें दिन अपने आवास मेडिकल रोड पर लोगों में इफ्तार और सेहरी की व्यवस्था कर खाद्य सामग्रियां बांटी। माहे रमजान के महीने में 30 रोजा रखने वाले रोजेदारों में लगातार नवाब फारूक अशरफ प्रत्येक दिन अनेकों पकवान वाले सामग्रियों को बांट रहे हैं। ऐसे में इमदाद लेने वालों की उनके आवास पर हर दिन आने-जाने का सिलसिला जारी है। नवाब फारूक अशरफ के इस सराहनीय कार्य का सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। हर दिन उनको दुआ देने वालों की भी कमी नहीं है। हर दिन इमदाद लेने के बाद बड़े और बुजुर्गों से नवाब फारुक अशरफ दुआ लेने में कामयाब भी हो रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रमजान के माहे मुबारक महीने में दिल खोलकर जरुरतमंदों की मदद करने की जरूरत है। क्योंकि साल के 11 महीने में अल्लाह तआला जो भी किसी को नवाजते हैं, उसको इस मुतर्बरक महीने में दिल खोलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। फारुक ने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में घोसीपुरवा के पूर्व पार्षद अशरफ अली की जानिब से मदरसा घोसीपुरवा कैम्पस में सामूहिक रोजा- इफ्तार का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

अवधेश पांडेय उप संपादक गोरखपुर

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!