spot_img
HomeUncategorizedराजबिराज में लाखों की नगदी के साथ नशिली पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

राजबिराज में लाखों की नगदी के साथ नशिली पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
21/07/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – सप्तरी जिला स्थित राजबिराज नगर पालिका-7 के मुख्य बाजार में एक तंबू से नशिलि पदार्थ बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति 53 वर्षीय स्थानीय निवासी नारायण बहादुर कार्की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि राज रंगशाला के पूर्व दिशा में दर्शकों के लिए बनी सीढ़ियों के नीचे जस्ते की छत वाले तंबू में रह रहा कार्की वहां से नशिलि पदार्थ बेच रहा है।

जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी जितेंद्र कुमार बस्नेत ने बताया कि तंबू में रखे बैग से स्पाज़्म प्रोसिवॉन प्लस के 382 कैप्सूल, नाइट्राज़ेपाम आईपी के 149 कैप्सूल और नाइट्रावेट के 154 कैप्सूल बरामद किए गए।

उनके अनुसार, तंबू से 79 पैकेटों में बना 311 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। तंबू के बिस्तर के नीचे से 2,50,510 नेपाली रुपये और 6,330 भारतीय रुपये की नगदी भी बरामद की गई है।

पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए कार्की को हिरासत में ले लिया गया है और उससे मादक पदार्थ मामले में पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!