
एक महिला ने आरोप लगाया है तहसील के एसडीएम और थाने की पुलिस मिलकर उसके लेखपाल पति को बचा रहे है । डलमऊ के चक मलिभीटी निवासिनी विजय लक्ष्मी वर्मा महिला ने आरोप लगाया है डलमऊ के रहने वाले लेखपाल पंकज वर्मा के साथ उसका विवाह हुआ था । जिससे उनकी एक पुत्री भी है। परंतु विवाह के बाद से ही वह दहेज की मांग करने लगे किसी को लेकर उन्होंने कई बार उसको मारा पीटा। परंतु थाने की पुलिस किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं कर रही है । यहां तक की इस मामले की शिकायत जब जिला अधिकारी से की गई तो उन्होंने एसडीएम को मामले की जांच के लिए लिखा था । परंतु एसडीम भी साफ कह रहे हैं कि इस मामले में वह कुछ नहीं कर सकते क्योंकि विभागीय शिकायत हो तो कार्रवाई जा सकती थी । अब महिला का कहना है कि वह जिले भर के तमाम अधिकारियों से अपनी शिकायत दर्ज करवा चुकी है कि कम से कम लेखपाल को समस्त दर्ज रिपोर्ट की जांच होने तक निलंबित करके रखा जाए । जिससे कि वह अपनी पावर और पहुंच का इस्तेमाल न कर सके । महिला कहना है कि वह अकेली है और लगातार उसे पर मुकदमा वापसी करने के लिए मारपीट की जा रही है पुलिस मन माने ढंग से तहरीर पर रिपोर्ट लिख रही है और मामूली धाराओं में मामला पंजीकृत करके मेरे पति को बचाने का प्रयास कर रही है। उसने कहा कि इस मामले को लेकर उसने मुख्यमंत्री तक से अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है। परंतु अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है।



