spot_img
HomeUncategorizedराज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

रूपेश अध्यक्ष,मदन मुरारी शुक्ल महामंत्री,राजेश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, पंडित श्याम नारायण शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

विनीता सिंह महिला शाखा की अध्यक्ष सरिता सिंह मंत्री और रीता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

अवधेश पांडेय (उप संपादक) “क्राइम मुखबिर” गोरखपुर

गोरखपुर – 05 जून राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन आज चुनाव अधिकारी गोविंद जी और अशोक पांडेय के नेतृत्व सम्पन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मति से रूपेश कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, मदन मुरारी शुक्ल को महामंत्री,राजेश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, ई० राम समूझ को कार्यवाहक अध्यक्ष
श्रीमती विनीता सिंह को महिला मोर्चा का अध्यक्ष, डॉ० सरिता सिंह को महामंत्री और रीता सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
जिला मुख्य संरक्षक अशोक पांडे, संरक्षक ई० श्रीनाथ गुप्ता तथा मंडल के संरक्षक वरुण वर्मा बैरागी चुने गए, उपाध्यक्ष क्रमशः अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा कृष्ण मोहन गुप्ता जामवंत पटेल फुलई पासवान अनूप कुमार ई० सौरभ श्रीवास्तव रतन लाल और बंटी श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष इजहार अली अपर महामंत्री कनिष्क गुप्ता संप्रेक्षक डॉ० एस के विश्वकर्मा संगठन मंत्री निसार अहमद गौतम यादव संयुक्त मंत्री रामधनी पासवान राजू तथा प्रचार मंत्री अशोक शर्मा चुने गए।
चुनाव के पश्चात नई कार्य कारणी मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में जाकर भोलेनाथ को जलाभिषेक किया तथा आज उप्र० के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु की कामना किया तथा उनसे पुरानी पेंशन सहित सभी लंबित मांगों को जन्मदिन के अवसर पर उपहार स्वरूप मांगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!