
नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
20/06/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – रूपन्देही जिला के सिद्धार्थनगर नगर पालिका में एक व्यक्ति की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।
गुरुवार दोपहर सिद्धार्थनगर नगर पालिका-1 के एको पार्क में तैराकी करते समय एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।
जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही के प्रवक्ता डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि मृतक की पहचान नौतनवा, भारत के स्थायी निवासी 17 वर्षीय सैल अंसारी के रूप में हुई है।
अंसारी गुरुवार को स्विमिंग पूल में तैराकी करते समय डूब गया।
डूबने से घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए भीम अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया।



