
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। जिले की सलोन तहसील में तैनात लेखपाल पंकज वर्मा की पत्नी विजय लक्ष्मी वर्मा ने दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा और दो बार मारपीट के मामले दर्ज करवाए हैं लेकिन अब लेखपाल और उसके घर वालों में पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का भी प्रयास करना शुरू कर दिया । थाना गुरुबक्स गंज थाना क्षेत्र सतांव ब्लाक के बिरवल गांव के एक परिवार में पंकज वर्मा लेखपाल ने अपनी दूसरी शादी की साजिश भी रचने लगा यह कहकर की उसकी पत्नी और उसका तलाक हो गया है । इसी बात का विश्वास भी गांव वालों ने और लड़की पक्ष वालों ने भी रिश्ता तय भी मान लिया था परंतु लेखपाल की पत्नी विजय लक्ष्मी को जब यह जानकारी हुई तो वह गांव पहुंच कर पूरे गांव वालो के सामने यह बताया कि अभी तक उसका कोई तलाक नहीं हुआ है। इसलिए कानूनन और रिवाज के के अनुसार आज भी वह उसकी पत्नी की है । जिस पर ग्रामीणों ने भी लेखपाल पर थू थू करते हुए इस शादी पर आपत्ति जताई।



