spot_img
HomeUncategorizedव्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

रिपोर्टर संदीप मिश्रा रायबरेली ——अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा नोडल अधिकारी “व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ” की अध्यक्षता में व्यापारियों के संग किरण हाल में बैठक हुई, प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि बाजारों में 80% व्यापारी किराए की दुकान लेकर व्यापार करता है, दुकान मालिक दुकान खाली कराने के लिए पुलिस को आवेदन करती है, शासन द्वारा किराया प्राधिकरण बनाए जाने के पश्चात पुलिस को ईस प्रकार के आवेदन निरस्त करते हुए प्राधिकरण में आवेदन के लिए आवेदक को सूचित करना चाहिए ना की किराएदार व्यापारी पर दुकान खाली करने के लिए दबाव देना चाहिए, ई रिक्शा के रूट पर करने के पश्चात व्यापारियों के माल सप्लाई करने वाले ई _रिक्शा और स्कूल छात्रों को छोड़ने वाले ई _रिक्शा को छूट प्रदान की जाए जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करने के लिए कहा, डिग्री कॉलेज चौराहा से अस्पताल रोड के वन वे को समाप्त करने पर ट्रैफिक क्षेत्राधिकारी के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, बैठक में जिला संरक्षक संदीप जैन महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी, प्रवीण बंसल,विक्की सिंह,बीके रावत, लाला गुप्ता सहित सभी क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!