
सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शहर की जहानाबाद पुलिस ने मधुबन रेलवे क्रॉसिंग को जाने सड़क पर गंगा लोहिया कोठी,चंदापुर कोठी मार्ग पर पुलिस उप निरीक्षक अखिल तोमर और गौरव तालियान ने वाहन चेकिंग की। इस दौरान गलत ढंग से वाहन चालको और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालो पर चालान की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्र की जनता ने भी राहत की सांस ली। उनका कहना है कि पुलिस लगातार यदि क्षेत्र में इसी तरह पुलिस सक्रिय रहे तो अवश्य ही अराजकतत्वों पर अंकुश लगेगा । स्थानीय लोगो ने मुक्त कंठ से पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा भी की।



