spot_img
HomeUncategorizedसमाज में सराहनीय कार्य करने वाली ममता गुप्ता आज होंगी सम्मानित

समाज में सराहनीय कार्य करने वाली ममता गुप्ता आज होंगी सम्मानित

अवधेश पांडेय उप संपादक —–गोरखपुर। समाज के प्रति जागरूक रहने वाली गरीबों, असहायों को भोजन कराने के साथ ही जानवरों की सेवा और आमजन में पुलिस विभाग की छवि को और अच्छा बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस की मुख्य आरक्षी ममता गुप्ता सहित कई विभूतियों को 16 मार्च को सायं 3 बजे तरंग चौक स्थित रेडरोज रेस्टोरेंट में “आसरा फाउंडेशन” द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आसरा फाउंडेशन की अध्यक्ष कंचन त्रिपाठी “आसरा दीदी” ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कवि सम्मेलन और मुशायरा का भी आयोजन किया गया है। आसरा दीदी ने कहा कि समाज में सराहनीय कार्य करने वाली ममता गुप्ता को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

अवधेश पांडेय उप संपादक गोरखपुर

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!