

सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय रायबरेली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिवस का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय पूरे कल्लू का पुरवा परिसर की स्वच्छता, प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना दाता एवं लक्ष्य गीत समाज के लिए उठें उठें एवं योग अभ्यास के साथ हुआ।
इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने यूथ फॉर माय भारत और यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी विषय पर रंगोली भी बनाई । इसके पश्चात आज की मुख्य वक्ता अरविंद श्रीवास्तव अधिवक्ता पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष स्वयं समाजसेवी ने स्वयंसेवियों को आज के विषय विधिक जागरूकता के विषय में जानकारी दी ।उन्होंने घरेलू हिंसा, पास्को एक्ट, पोश एक्ट, दहेज अधिनियम धारा 376 हिंदू उत्तराधिकार नियम के विषय में स्वयंसेवियों को बताया। मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य ,संविधान आदि के विषय में चर्चा की उन्होंने छात्रों से कहा हमें संविधान को जानना चाहिए ।संविधान हमें अपने अधिकार देता है।समानता का अधिकार और समान कार्य की समान वेतन आदि के विषय में छात्राओं को अवगत कराया । स्वयंसेवियों को अपना आत्मविश्वास और आत्म बल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
समापन अवसर पर स्वयंसेवियो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनेकता पर एकता नृत्य प्रस्तुत किया साथ ही स्वयंसेवियों ने दहेज जैसी कुरीति पर नलघु नाटिका प्रस्तुत की ।जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि दहेज जैसी समस्या हमारे समाज के लिए बीमारी है जो एक जीवन समाप्त कर देती है।एवं
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी ने सभी को आशीर्वचन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा कार्यक्रम है जो समाज में युवाओं की भूमिका को प्रोत्साहन प्रदान करता है और समाज को नई दिशा देने में योगदान प्रदान करता है अतः ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहन देना चाहिए ।
सात दिवसीय विशेष शिविर में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं साक्षी पटेल ,शिल्पी द्विवेदी शालिनी , को पुरस्कृत किया गया सर्वश्रेष्ठ टोली टोली नंबर 3 सावित्रीबाई फुले रही ।रंगोली प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया किया ।रिया यादव सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी रही।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिखा मौर्य एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ ॠचा सिंह किया। इस अवसर पर डॉक्टर उत्तम शुक्ला ,डॉक्टर राम दर्शन, डॉ प्रीति तिवारी, गौसिया नायाब रामकरण, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन देवी एवं उनका स्टाफ मौजूद रहा।



