spot_img
HomeUncategorizedसीडीओ ने ग्राम पंचायत एकडंगा में जोन वाटर रिचार्ज पोखरे और अंत्येष्टि...

सीडीओ ने ग्राम पंचायत एकडंगा में जोन वाटर रिचार्ज पोखरे और अंत्येष्टि स्थल का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अंत्येष्टि स्थल को मॉडल रुप में बनाने का दिया निर्देश

तीन महीने में निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश

अवधेश पांडेय (उप संपादक)

गोरखपुर – मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाश्वत त्रिपुरारी ने मंगलवार को कुवानो नदी स्थित बुधनापार अंत्येष्टि स्थल और ग्राम पंचायत एकडंडा में निर्माणाधीन जोन वाटर रिचार्ज पोखरे का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया कि तीन महीने के भीतर सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए।
सीडीओ ने स्पष्ट किया कि अंत्येष्टि स्थल को विकसित मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा, जिससे यह सभी धर्मों और जातियों के लोगों के लिए सम्मानजनक, सुलभ और पर्यावरण के अनुकूल हो। उन्होंने निर्देश दिया कि दाह संस्कार में लकड़ी की खपत कम हो, और प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जाए ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।
यह पहल राज्य सरकार की “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना” के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य पंचायतों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर विकास कार्यों को गति देना है।
सीडीओ ने पोखरे को जोन वाटर रिचार्ज मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही और कहा कि पोखरे के चारों तरफ सीढ़ियां बनाकर इंटरलॉकिंग कार्य मनरेगा योजना के तहत कराया जाए।निरीक्षण के दौरान वीडियो आसिफ अली, कार्यदाई संस्था के अधिकारी और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
यह पहल न केवल आखिरी विदाई को सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता को भी मजबूती देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!