spot_img
HomeUncategorizedसीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, कई गोलियां...

सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, कई गोलियां मारी

रतन गुप्ता उप संपादक ——सीतापुर जिले की महोली कोतवाली क्षेत्र में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीतापुर जिले की कोतवाली महोली क्षेत्र के एक हिंदी दैनिक जागरण के पत्रकार को शनिवार को गोली मारी गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।महोली निवासी राघवेंद्र वाजपेयी (41) शनिवार को हेमपुर ओवरब्रिज से सीतापुर आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें कई गोलियां मारी गईं। उन्हें गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने राघवेंद्र वाजपेयी को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!