spot_img
HomeUncategorizedसूचना देने वाले को 10 लाख रुपये इनाम — घोषित व्यक्ति नेपाल...

सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये इनाम — घोषित व्यक्ति नेपाल से पकड़ा गया, ऐसा दावा

नेपाल,भारत सिमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी का रिपोर्ट
14/05/2025

काठमाण्डौ,नेपाल — भारत के पंजाब में स्वतंत्र खालिस्तान राज्य की मांग करते हुए अलगाववादी गतिविधियों में संलग्न एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि नेपाल में छिपे बलवीर सिंह उर्फ कश्मीर सिंह को भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोतिहारी पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है, यह जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया ने दी है।

भारतीय पुलिस का कहना है कि उसे मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के मोतिझील से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि कुछ सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि सिंह को नेपाल से गिरफ्तार कर भारत लाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सिंह की तलाश में पहले ही नेपाल पुलिस के अधिकारियों से समन्वय किया था।

पुलिस के मुताबिक, सिंह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे संगठनों से जुड़ा हुआ था और नेपाल में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अन्य लोगों को भी आश्रय देने का आरोप उस पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!