
सन्दीप मिश्रा
अयोध्या। मया बाजार गोसाईगंज नगर के उत्तरी छोर पर रेलवे लाइन के किनारे शहीदवारी मोहल्ले में स्थित हज़रत मोहम्मद इलाही शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर शुक्रवार को सालाना उर्स जश्न के माहौल में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुबह कुरानख्वानी, ग़ुस्ल, सन्दल व, चादरपोशी, गागर शरीफ, नजरों- नियाज़ वा लंगरे – आम देर रात तक चलता रहा। तथा कव्वाल रिज़वान चिश्ती अयोध्या (फैजाबाद) और कव्वाला शीबा परवीन कानपुर के बीच पूरी रातभर जवाबी कव्वाली का शानदार मुकाबला चलता रहा।और अन्त में सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर कुलशरीफ का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। जिसमें जिगिनियाँ सरजमीं आस्ताने के ख़ादिम मास्टर मुबारक़ अली इदरीशी, खादिमे – खास मोहम्मद कैफ इदरीशी, अय्यूब वारसी , बाबा लाल मोहम्मद वारसी,इश्तियाक अंसारी, वैश अंसारी,मकसूद आलम अंसारी,अकबाल हुसैन,हाजी लाल मोहम्मद (नन्कू फल वाले), हाफ़िज़ वा कारी नियाज़ अहमद, हाफ़िज़ वासिद अली,जुम्मन अली, इरफान अली , वा मोहम्मद अरमान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मुल्क में अमन चैन कायम रहने वा मुल्क की सलामती के लिये दुआयें माँगी।



