spot_img

रायबरेली। सलोन तहसील में तैनात लेखपाल पंकज वर्मा की पत्नी विजय लक्ष्मी वर्मा न्याय की उम्मीद लेकर पूरे जिले का आलाधिकारियों के चक्कर काट चुकी है और न्याय की उम्मीद में चक्कर लगा भी रही है। आज विजय लक्ष्मी वर्मा सलोन उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और तहसीलदार सलोन से मुलाकात की। महिला के अनुसार वहां भी उससे यह कहा गया की यह पति पत्नी का विवाद है इसमें कोई विभागीय कार्यवाही लेखपाल पर नही हो सकती है। जबकि महिला का कहना है की उसके लेखपाल पति ने दहेज,घरेलू हिंसा को अंजाम दिया ही है साथ में दो बार उसे मारा जिसका अपराधिक मुकदमा माननीय न्यायालय में विचाराधीन है । सबमें आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल किए जा चुके है। विजय लक्ष्मी ने प्रशासन से सवाल किया की यदि उसका लेखपाल पति उसकी हत्या कर दे तब भी प्रशासन कहेगा पति पत्नी का विवाद था। बताते चले की लेखपाल पंकज वर्मा निवासी डंगरी चक मलिक भीटी थाना डलमऊ पर उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी वर्मा निवासिनी शहर कोतवाली रायबरेली से दहेज उत्पीड़न मारपीट के मामले को दर्ज करा रखे हैं साथ ही साथ माननीय न्यायालय में बयान दिए जाने के दिन भी मारपीट किए जाने की दो अलग अलग अपराधिक घटना अलग से दर्ज है । शिकायत है की लेखपाल पंकज वर्मा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जांच और दर्ज रिपोर्ट रिपोर्ट में उसको धमकाने का प्रयास कर रहे हैं । जिसके कारण उसे न्याय मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। इसी को लेकर उसने तमाम जगहों पर गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय मिलता नही दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!