स् होटल अशबीर इन, एकता विहार कॉलोनी,
दुष्यन्त सिंह
रायबरेली प्राइड मंथ के अवसर पर होटल अशबीर इन, एकता विहार कॉलोनी, रायबरेली में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक और यौनिक अल्पसंख्यक (GSM) समुदाय को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत लवप्रीत सिंह और प्रशांत द्वारा की गई, जिन्होंने प्राइड मंथ के महत्व और इसके सामाजिक संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह महीना समानता, गरिमा और समावेशन का प्रतीक है, जिसमें विविध पहचान और अभिव्यक्तियों को सम्मान दिया जाता है।
इसके पश्चात टीसीआई से मिस तमन्ना आफरीन ने सरकारी योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी साझा की। उन्होंने समुदाय के सदस्यों को जागरूक किया कि वे किस प्रकार इन योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
क्वीयर एफर्मेटिव साइकोलॉजिस्ट डॉ. रूमा परवीन ने मानसिक स्वास्थ्य, चिंता (एंग्जायटी) और निराशा (डिप्रेशन) जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को गंभीरता से लेना आवश्यक है और समय पर सहायता लेने से कई जिंदगियों में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में समुदाय के प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली व जीवंत बना दिया।
इस कार्यक्रम में लगभग 60-70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु कई सम्माननीय अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
• शैलेश जी और तीर्थ(NRLM से)
वैशाली चंद्रा (इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष)तमन्ना आफरीन (TCI से) सरिता सिंह (भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष)
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (Certificates) प्रदान किए गए तथा विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह (Momento) भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम पाहाल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जो निरंतर GSM समुदाय के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।





