मनरेगा मजदूरों की उड़ायी जा रही धज्जियां बरवाखुर्द में जेसीबी मशीन से हो रही पोखरी की खोदाई,
महराजगंज जनपद के घुघली ब्लॉक में केंद्र सरकार की देश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत अकुशल श्रमिक परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना घुघली विकास खंड के बरवाखुर्द गांव में अपने संकल्पों से भटककर अब धूल फांकती दिख रही है ।ग्राम प्रधान द्वारा आईडी व इस्टीमेट तैयार करा गांव में सड़क किनारे स्थित पोखरी की खोदाई में यहां के पंजीकृत अकुशल मनरेगा मजदूरों को रोजगार न देकर जेसीबी मशीन से खोदाई कराया जा रहा है तथा आगे चलकर इससे जुड़ा अपने प्रभाव के जॉबकार्ड धारक श्रमिकों के नाम मस्टररोल निर्गत करा सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया जाएगा। इस कारण यहां के मनरेगा श्रमिक बेरोजगार हैं और उनके कुनबे के सामने दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं ।इस घटना से जहां मनरेगा मजदूरों में जबरदस्त आक्रोश है वहीं जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।इस सम्बंध में घुघली ब्लॉक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि प्रकरण की जांच करा दोषियों के विरुद्ध मनरेगा एक्ट में वर्णित प्राविधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।




