spot_img
Homeप्रदेशकार्य में लापरवाही पाए जाने पर जंगल  कौड़िया ब्लाक कि सचिव हुई...

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जंगल  कौड़िया ब्लाक कि सचिव हुई निलंबित

गोरखपुर से उप संपादक अवधेश पांडेय की रिपोर्ट

गोरखपुर – विकास खण्ड जंगल  कौड़िया  क्षेत्र में विकास कार्यों में लापरवाही व जनता के प्रति उदासीनता और अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुनीता सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने निलंबित कर दिया है।

निलंबन के कारण में पता चला है कि अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करना और योजनाओं को धरातल न उतारने के साथ-साथ ग्रामीणों को बार बार किसी कार्य के लिए  दौड़ाना तथा जांच मे गलत पाये जाने पर कार्यवाही हुई है।

निलंबन का मुख्य कारण

• पूर्व तैनाती के विकास खण्ड जंगल कौड़िया की ग्राम पंचायत में परिवार रजिस्टर अनुरक्षण नियमावली का पालन नहीं किया गया।

• पूर्व तैनाती विकास खण्ड जंगल कौडिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायघाट में अन्त्योष्टि स्थल के लिए आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्य शुरू नही किया गया।

• स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसएलडब्लूएम के कार्यो हेतु निर्गत अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय पत्रांक 3039 दिनांक सात अगस्त 2024 का पालन नही किया गया।
अपने पदीय दायित्वों एंव कृत्यों के प्रति उदासीनता पाया गया।
  उच्चाधिकारियों के निर्देशों व आदेशो की अवहेलना पाया गया।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!