spot_img
Homeप्रदेशधनहा नायक में पेड़ पर लिपटा मिला अजगर सांप, ग्रामीणों में दहशत

धनहा नायक में पेड़ पर लिपटा मिला अजगर सांप, ग्रामीणों में दहशत

वरिष्ठ संपादक डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धनहा नायक गांव के उत्तर टोला तालाब के पास एक विशालकाय अजगर देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पाकर 112 डायल पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रेश यादव के साथ कास्टेबल प्रतीक कुमार ने वन विभाग की टीम को सूचित कर बुलवाया।

वन विभाग टीम पहुंचकर अजगर सांप को घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की स्नेक प्रोटेक्टर टीम ने अजगर सांप को पकड़ा। इन घटनाओं से पता चलता है कि अजगर सांपों की उपस्थिति विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों के कटाव और प्राकृतिक आवास के नष्ट होने के कारण ये सांप रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। अजगर सांप विषैले नहीं होते, लेकिन उनकी ताकत और आकार के कारण वे खतरनाक हो सकते हैं।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!