spot_img
Homeप्रदेशपोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा न देने से रुका कर्मचारियों का वेतन

पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा न देने से रुका कर्मचारियों का वेतन

गोरखपुर से उप संपादक अवधेश पांडेय की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री जी कृपा करिए वरना वेतन के अभाव में बुझ जाएगा कर्मचारियों के घर का चूल्हा रूपेश

एक महीना की समय सीमा और बढ़ाए सरकार– मदन मुरारी

गोरखपुर।  02 सितंबर मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा ना देने पर लोग निर्माण विभाग सहित कई विभाग के कर्मचारियों का वेतन बाधित हो गया है। इस विषय को लेकर कल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कैंप कार्यालय बर्फखाना तुर्कमानपुर में परिषद की एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता, अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया।

बैठक में शामिल सभी कर्मचारीयो ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज से एक महीने का समय और बढ़ाने का अनुरोध किया है जिससे सभी कर्मचारी अपने संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करा सकें, परिषद के अध्यक्ष रुपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने माननीय मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई है कि  “मुख्यमंत्री जी, सभी कर्मचारियों का माह अगस्त का वेतन दिला दीजिए, नहीं तो कर्मचारियों के घर का चूल्हा बुझ जाएगा।”  साथ ही कर्मचारी नेताओं ने जिले के सभी कर्मचारियों से अपील किया कि वह शीघ्र ही अपने संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर लोड करा दें।

यहां बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग के 186 और स्वास्थ्य विभाग के 161 कर्मचारियों कर्मचारियों का माह अगस्त का वेतन रोका गया है इनमें से अधिकतर कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर वर्ष 2024 के संपत्ति का विवरण लोड करा दिया, जबकि सरकार ने वर्ष 2023 का विवरण मांगा था। जिसके कारण उनका वेतन रोक दिया गया। अब जब कर्मचारियों को पता चला कि हमसे वर्ष 2023 का विवरण लोड कराना है तो अब मानव संपदा पोर्टल का साइड लाक हो गया है जिससे कर्मचारियों के संपत्ति का ब्योरा लोड नहीं हो पा रहा है इसके बाद बैठक कर  कर्मचारी नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील किया एक माह का समय बढ़ाते हुए साइड खुलवाने की कृपा करें जिससे सभी कर्मचारियों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर रुपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल राजेश सिंह अशोक पांडेय पंडित श्याम नारायण शुक्ल अनूप कुमार कनिष्क गुप्ता इजहार अली आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

क्राइम मुखबिर न्यूज
अपराध की तह तक !

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!