spot_img
HomeUncategorizedदीनशाह गौरा रायबरेली में चोट एवं फ्रैक्चर क्लिनिक का अवैध संचालन

दीनशाह गौरा रायबरेली में चोट एवं फ्रैक्चर क्लिनिक का अवैध संचालन

सन्दीप मिश्रा

जनपद रायबरेली के थाना गदागंज अन्तर्गत आने वाले ग्राम व पोस्ट दीनशाह गौरा बाजार में इस समय एक नए मुन्ना भाई MBBS द्वारा लोगो के हड्डी रोग का इलाज जारी है जो अपने आप को डॉ0 संदीप प्रजापति हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ बतलाते है,बताते चले के ये रायबरेली शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में ड्राइवर ,व वार्डबॉय का काम करते करते ,मरीजों का इलाज,प्लास्टर करना आदि सीख लिया , और आकर उपरोक्त पते पर एक पुरानी xray मशीन लगाकर अपना खुद का चोट एवं फ्रेक्चर केंद्र एंड एक्सरे केंद्र खोल लिया और मरीजों को बेवकूफ बनाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए इलाज के नाम पर मनचाहा धनउगाही कर रहा है,इस मुन्ना भाई MBBS संदीप प्रजापति के पास कोई भी वैध मेडिकल डिग्री नहीं है, और न हीं xray चलाने व रिपोर्ट लिखने व देखने हेतु कोई रेडियोलॉजिस्ट है,आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है ,ये अवैध क्लिनिक।।
देखना है कि जिम्मेदार संबंधित स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी व अधीक्षक PHC दीनशाह गौरा महोदय क्या करते है इस मुन्ना भाई MBBS के खिलाफ कार्यवाही ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

error: Content is protected !!